|
संयुक्त अरब
अमीरात में 'लालू चौक'
श्री लालू प्रसाद यादव विदेश में भी लोकप्रिय हैं। इसका एक उदाहरण
अरब देश में मिला है। खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात में सात
अमीरात में से एक रास अल खमाह के लोगों ने अपने शहर के एक चौराहे
का नाम श्री लालू प्रसाद यादव के नाम कर दिया है।
अब इस चौराहे को लालू चौक कहा जाने लगा है। इस चौक का लालू जी पर
नाम यहां रह रहे बिहार के मजदूरों ने रखा है। यहां एक पत्थर की बनी
विशाल लालटेन है और लालटेन राजद का चुनावी चिह्न भी। यहां भारतीय
मजदूरों में बिहार के मजदूरों की संख्या अधिक है। बिहार के मजदूरों
ने इसे लालू चौक बोलना शुरू किया। फिर धीरे-धीरे अब सब इसे लालू
चौक ही कहने लगे हैं। इस चौक से होकर ही फुजरा और अन्य अमीरात में
जाया जाता है।
अगर आप किसी से पूछे कि फुजरा जाने का रास्ता किधर है, तो लोग बिना
हिचक कहेंगे, पहले लालू चौक पहुंचीए, फिर वहां से बायें जाइए।
|