|
|
सभी कार्यकर्ताओं/शुभचिंतकों से अपील है कि श्री लालू प्रसाद जी के
हाथों को मजबूत करते हुए लालू जी द्वारा विगत पाँच वर्षों में
भारतवासियों के लिए किए गए प्रमुख कार्य, रेलवे में विकासात्मक
कार्य की विवेचना अपने-अपने क्षेत्रों में कीजिए ताकि पूर्ण
योग्यताओं से योग्य व्यक्तित्व श्री लालू प्रसाद यादव जी देश के
प्रधानमंत्री के रूप में देश को और अधिक ऊँचाईयों पर ले जा सके।
1– प्रदेश के
विभिन्न जिलों में सम्पर्क कर श्री लालू जी द्वारा रेलवे में किए
गए विकास को बताएं।
2– नए सदस्य बनाएं,
सारे गिले-शिकवे भूलाकर पार्टी को मजबूत बनाने में मदद करें।
3– हमारे रेल
मंत्री श्री लालू प्रसाद जी ने भारतीय रेलवे में काफी सुखदायक
एहसास दिलाया क्योंकि–
- उन्होंने लगातार किराया धटाया ताकि गरीब तबके के लोग भी
एयरकंडिशन में शान से चल सके।
- गरीब रथ चलाकर उन्होंने गरीबों के दिल में अपनी खास जगह बनायी
है।
- भारतीय रेल बजट में लगातार मुनाफा दिखाकर देश/विदेशों में
मैनेजमेंट गुरु के नाम से जाने गए।
- श्री लालू प्रसाद जी के अथक प्रयासों से भारतीय रेलवे को
मलेशिया के प्रोजेक्ट हेतु 1 बिलियन डॉलर का काम मिला।
- रेलवे की नौकरियों के लिए मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों का
सम्मान करते हुए मदरसों की डिग्री स्वीकार करने का फैसला किया
है।
- माननीय श्री लालू जी के प्रयासों के द्वारा बिहार बाढ़ पीड़ितों
के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक की केन्द्रीय सहायता उपलब्ध कराई
गई।
- रेलमंत्री राहत कोष से बिहार में बाढ़ पीड़ितो के लिए 90 करोड़
रुपये की राशि उपलब्ध कराए तथा बाढ़ पीड़ितों के लिए मुफ्त खान-पान
की व्यवस्था कराए।
- उत्तर भारतीयों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना कार्यकर्ताओं
द्वारा हमले की श्री लालू प्रसाद जी द्वारा जोरदार निन्दा।
- श्री लालू जी द्वारा रेलवे कर्मचारियों के बेटों को नौकरी
देने पर विचार।
- रेलवे को पिछले चार वर्षों में कुल मिलाकर 69 हजार करोड़ रूपए
का मुनाफा कराया।
- वृद्ध महिलाओं को सभी श्रेणियों की टिकटों में 30 प्रतिशत की
छूट को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया 2008-09 के बजट में
- लाइसेंस धारी कुलियों को गैंगमैन के रूप में प्रोन्नत किया
गया। गैंगमैन को गैटमैन बनाया गया।
- रेलवे में उर्दू को बढ़ावा दिया गया। ग्रुप डी की परीक्षा
उर्दू में भी कराने का फैसला लिया गया।
- छात्राओं को स्नातक स्तर और छात्रों को 12वीं कक्षा तक मासिक
सीजन टिकट मुफ्त दिया गया।
- रेलवे में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बनेंगे।
- रेलवे सुरक्षा के लिए 5700 सिपाहियों की भर्ती।
अत: हम सब मिलकर इन्हें और मजबूत बनाएं ताकि सबको समानता मिल सकें।
|
|
सूचना-पार्टी से जुड़ने
में अगर कोई कठिनाई/परेशानी हो तो हमसे सम्पर्क करें
मोबाइल-09897267851
हम आपकी मदद के लिए सदैव तैयार हैं।
संजय सुमन, संपादक राष्ट्रीय जनता दल डॉट कॉम |
|
 |
|
|